दिल्ली एनसीआर में बारिश के आसार, पश्चिमी विक्षोभ के चलते 13-15 मार्च तक बारिश की संभावना

दिल्ली, 11मार्च 2025(एजेंसिया )बढ़ते तापमान के बीच दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर बारिश वाले बादल मंडराने लगे हैं। मौसम विभाग ने ताजे पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दिल्ली-एनसीआर में 13-15 मार्च तक बारिश की संभावना जताई है। यही नहीं इस दौरान हवा की रफ्तार भी काफी तेज रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश के साथ ही हवा की रफ्तार 16-20 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। 11-12 मार्च को भी सतही हवा 20-30 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से चल सकती है। इस दौरान धुंध के साथ ही आंशिक रूप से बादल भी छाए रह सकते हैं।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 32.6 (+4.2) डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.2 (+1.2 ) डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में न्यूनतम तापमान सिर्फ रिज क्षेत्र में सामान्य से 0.6 कम यानि 14.6 डिग्री दर्ज किया गया है। अन्य निगरानी केंद्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से लेकर 4.2 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। सोमवार को सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 15.2, पालम में 18.5, लोधी रोड में 15.0 व आयानगर में 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहे और दोपहर के समय हवा की रफ्तार 10-12 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई लेकिन शाम पांच बजे के बाद हवा की रफ्तार कुछ कम हुई। शाम पांच बजे के बाद हवा की रफ्तार 6-8 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज हुई।

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान मुजफ्फराबाद में 10, 13 और 14 मार्च को भारी वर्षा, बर्फबारी की संभावना जताई है। इसके साथ 14 मार्च को हिमाचल प्रदेश, 11-14 मार्च के दौरान अरुणाचल प्रदेश, 12 और 13 मार्च को असम, 12 मार्च को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, 11 और 12 मार्च को केरल और माहे और 11 मार्च को दक्षिण तमिलनाडु में बहुत भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments