मुंबई ,24 फरवरी। शेयर बाजार में गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है। भारतीय बाजार में बीते कारोबारी हफ्ते में बड़ी गिरावट देखने के बाद सोमवार को शेयर मार्केट लाल निशान में खुला। सेंसेक्स खुलने के साथ ही 500 अंक से ज्यादा ज्यादा टूट गया जबकि निफ्टी 159 अंक टूटकर खुला। इस बीच शुरुआती कारोबार में लार्जकैप में शामिल 30 में से 29 शेयरों की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई। शेयर बाजार पर एक बार फिर से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ लगाने की धमकी का असर देखने को मिला है।
सेंसेक्स सोमवार को अपने पिछले बंद 75,311.06 की तुलना में फिसलकर 74,893.45 के लेवल पर खुला और कुछ ही देर में गिरावट तेज हो गई जिस सेंसेक्स फिसलकर 74,730 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं दूसरी तरफ निफ़्टी भी अपने पिछले बंद 22,795.90 के स्तर से टूटकर 22,609.35 के लेवल पर खुला और मिनटों में सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर 200 अंक टूटकर 22,607 के लेवल तक गिर गया।
शेयर बाजार में गिरावट इतनी तेज थी कि महज 5 मिनट में बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट करीब 3.40 लाख करोड़ रुपये डूब गया। ग्लोबल मार्केट में गिरावट के बीच अब ब्राडर मार्केट में भी हाहाकार की स्थित रही। क्चस्श्व के सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। सुबह 9.20 बजे के करीब, बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप घटकर 398.80 लाख करोड़ रुपये पर आ गया। इस तरह लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप सोमवार को बाजार खुलने के कुछ मिनटों में ही 3.40 लाख करोड़ रुपये तक घट गया।
शेयर बाजार में हाहाकार, खुलते ही नवेशकों के पोर्टफोलियो हुए लाल; 5 मिनट में 3.40 लाख करोड़ हुए स्वाहा
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments