एसएससी परीक्षा में नकल करने की कोशिश विफल, एक गिरफ्तार

देहरादून – एसएससी द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने वाले एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान दीपक पुत्र विजेंद्र, निवासी ग्राम भैंसरो खुर्द, तह0 सांपला, रोहतक हरियाणा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आज दिनांक 18-11-2025 को महादेवी इंटर कालेज प्रांगण स्थित महादेव डिजिटल जोन में आयोजित एसएससी की परीक्षा में अभियुक्त दीपक ने बाथरूम जाने के बहाने परीक्षा कक्ष से बाहर जाकर अपने साथी से ब्लूटूथ डिवाइस के माध्यम से संपर्क किया था। परीक्षा कक्ष में वापस आने पर अभियुक्त की चैकिंग में उसके पास ब्लूटूथ डिवाइस मिली।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि उक्त ब्लूटूथ डिवाइस को उसे परीक्षा केन्द्र में सपोर्टिंग स्टाफ का कार्य कर रहे व्यक्ति लकी सिंह द्वारा परीक्षा में नकल करने के लिये उपलब्ध करायी गई थी। अभियुक्त के विरुद्ध सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम 2024 के तहत अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त से पूछताछ के आधार पर प्रकाश में आये 02 अन्य अभियुक्तों के गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments