देहरादून,03अप्रैल 2025। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में यंग उत्तराखंड के सदस्यों ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने गुलाबी शरारा गीत की सफलता पर पूरी टीम को बधाई दी और उन्हें प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कलाकारों ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत से उत्तराखंड की लोक संस्कृति को बढ़ावा देने का सराहनीय कार्य किया है। गुलाबी शरारा गीत के 300 मिलियन से अधिक व्यूज यह सिद्ध करते हैं कि राज्य के युवा अत्यंत प्रतिभाशाली हैं। अपने गीत और संगीत के माध्यम से वे उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर को संजोने और आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

इस अवसर पर यंग उत्तराखंड से श्री जितेन्द्र सिंह रावत, गिरीश सिंह जीना, वरुण रावत, राकेश जोशी, नीरू बोरा, अंकित कुमार, अशीम मंगोली, रणजीत सिंह भंडारी और सौरभ सेमवाल मौजूद थे।

Recent Comments