मुख्यमंत्री धामी ने दिवाकर भट्ट का लिया हालचाल, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार देर शाम श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में भर्ती यूकेडी के वरिष्ठ नेता दिवाकर भट्ट का हालचाल लिया। उन्होंने दिवाकर भट्ट के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

मुख्यमंत्री ने अस्पताल में दिवाकर भट्ट से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। न्यूरो संबंधी उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती दिवाकर भट्ट की स्थिति स्थिर है और स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, पिछले तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती दिवाकर भट्ट को पहले एचडीयू में मेडिकल सपोर्ट पर रखा गया था। वर्तमान में उनकी स्थिति स्थिर है और उन्हें प्राइवेट कक्ष में शिफ्ट किया गया है।

मुख्यमंत्री ने अस्पताल में मौजूद अन्य मरीजों और उनके तीमारदारों से भी बातचीत की और अस्पताल की व्यवस्थाओं के संबंध में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गौरव रतूड़ी से जानकारी प्राप्त की। इस दौरान मुख्य जनसंपर्क अधिकारी भूपेन्द्र रतूड़ी, पीआरओ हरिशंकर गौड़, पीआरओ पीयूष गुसाईं सहित डॉक्टरों एवं नर्सिंग स्टाफ की टीम उपस्थित रही।

मुख्यमंत्री धामी ने दिवाकर भट्ट के जल्द स्वस्थ होकर सार्वजनिक जीवन में सक्रिय होने की कामना व्यक्त की।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments