मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सैनिकों संग सुना ‘मन की बात’ का 136वां संस्करण

गांधी पार्क देहरादून में बोले सीएम – “जन-जन का सपना हो रहा साकार”

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गांधी पार्क, देहरादून में पूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों के परिजनों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें संस्करण को सुना।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ अब सिर्फ एक रेडियो कार्यक्रम नहीं रहा, बल्कि यह देश के नागरिकों के जीवन को सकारात्मक दिशा देने वाला आंदोलन बन चुका है। यह समाज के हर वर्ग को प्रेरित करने के साथ-साथ विकास और जनभागीदारी के विषयों को घर-घर तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है।

सीएम धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने इस बार डीआरडीओ की उपलब्धियों, रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता, रक्षा निर्यात, जल संरक्षण, हस्तशिल्प संवर्धन और ‘वोकल फॉर लोकल’ जैसे अहम मुद्दों पर बात की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह संदेश ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को नई ऊर्जा देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत रक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार और आर्थिक विकास में नई ऊंचाइयां छू रहा है। सीमांत क्षेत्रों का विकास भी तेज गति से हो रहा है और इसी के साथ जन-जन का सपना साकार हो रहा है।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, दायित्वधारी सुभाष बड़थ्वाल, सचिव युगल किशोर पंत, मेजर जनरल सम्मी सभरवाल से.नि. सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments