मुख्यमंत्री धामी ने लिया प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की शीतकालीन यात्रा की तैयारियों का जायजा

देहरादून/उत्तरकाशी,24फरवरी2025 ।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हर्षिल क्षेत्र में आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित “शीतकालीन यात्रा” के दृष्टिगत महत्वपूर्ण तैयारियों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने माँ गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखीमठ (मुखवा) क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में प्रधानमंत्री की यात्रा को सुव्यवस्थित और स्मरणीय बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि स्थानीय संस्कृति और पारंपरिक धरोहर को प्रदर्शित करने के संबंध में विशेष प्रबंध किए जाएं, जिससे प्रदेश का समृद्ध पर्यटन और अधिक सशक्त हो सके। यह यात्रा देवभूमि उत्तराखण्ड की दिव्यता और आध्यात्मिकता को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

प्रधानमंत्री की इस महत्वपूर्ण यात्रा के लिए देवभूमि उत्तराखण्ड के लोग बेहद उत्साहित हैं और उनके स्वागत के लिए विशेष तैयारियों में जुटे हुए हैं।

इस यात्रा से न केवल क्षेत्र का पर्यटन बढ़ेगा बल्कि स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments