ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश पहुंचकर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महाराज का कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
मुख्यमंत्री धामी ने अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों से बातचीत कर मंत्री महाराज के स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने डॉक्टरों से उपचार की प्रक्रिया और उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि मंत्री महाराज के उपचार में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए और उन्हें सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराई जाएं।
उल्लेखनीय है कि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं और उनका इलाज एम्स ऋषिकेश में चल रहा है।

Recent Comments