मुख्यमंत्री धामी का भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड के लिए प्रभावी कार्य योजना का निर्देश

देहरादून, 28 मार्च  2025(आरएनएस )मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में 1064 हेल्पलाइन की बैठक के दौरान भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सभी विभागों को अपने स्तर से ठोस प्रयास करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों की लंबी तैनाती के बाद समय-समय पर ट्रांसफर किया जाए ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिन विभागों में अधिक शिकायतें आ रही हैं, वहां उचित कार्रवाई की जाए। साथ ही, 1064 हेल्पलाइन की प्रभावशीलता को बनाए रखने के लिए सभी विभाग विजिलेंस को सहयोग प्रदान करें। सीएम हेल्पलाइन 1905 के साथ 1064 हेल्पलाइन की नियमित रूप से समीक्षा की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार की शिकायतों की सघन जांच और कठोर कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया और सुनिश्चित किया कि शिकायतकर्ताओं की गोपनीयता को बनाए रखा जाए। उन्होंने विभाग स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति और उनके प्रशिक्षण की बात भी की ताकि भ्रष्टाचार को प्रभावी रूप से रोका जा सके।

बैठक में यह जानकारी साझा की गई कि पिछले तीन वर्षों में 66 लोगों को ट्रैप किया गया है तथा 72 भ्रष्टाचारियों को हिरासत में लिया गया है। सबसे अधिक कार्मिक राजस्व, पुलिस और विद्युत विभाग में ट्रैप किए गए हैं। 2025 तक 1064 नंबर और वेबसाइट के माध्यम से 343 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिन पर कार्रवाई की जा रही है।

इस बैठक में मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव न्याय प्रदीप पंत, अन्य वरिष्ठ अधिकारी और जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित थे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments