मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी के स्कूली बच्चों के लिए 15 बसों को किया फ्लैग ऑफ

देहरादून, मंगलवार,18मार्च 2025(आरएनएस ): मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से उत्तरकाशी जनपद के 15 कलस्टर विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के लिए परिवहन सुविधा हेतु 15 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इन बसों के संचालन से स्कूली बच्चों के आवागमन में आसानी होगी और उनका बहुमूल्य समय बचेगा, जिससे पढ़ाई पर अधिक ध्यान केंद्रित किया जा सकेगा।

उत्तरकाशी जिले के नगरीय क्षेत्रों के 15 कलस्टर विद्यालयों में बस सेवा उपलब्ध कराने के लिए जिला खनिज न्यास फाउंडेशन एवं अनटाइड फंड से 15 बसों की खरीद हेतु कुल 3 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई। प्रति बस 20 लाख रुपये की लागत निर्धारित की गई है।

इन बसों का वितरण विभिन्न विकासखंडों में किया गया है:

नौगांव – 5 बसें

भटवाड़ी – 3 बसें

डुंडा – 3 बसें

पुरोला – 2 बसें

चिन्यालीसौड़ – 1 बस

मोरी – 1 बस

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक सराहनीय पहल है, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों में पढ़ने वाले बच्चों को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक श्री भरत चौधरी, श्री प्रमोद नैनवाल, सचिव शिक्षा श्री रविनाथ रमन, जिलाधिकारी उत्तरकाशी डॉ. एम.एस. बिष्ट, महानिदेशक शिक्षा श्री बंशीधर तिवारी, निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. मुकुल सती, बेसिक शिक्षा निदेशक श्री अजय नौडियाल और जिला शिक्षा अधिकारी श्री शैलेन्द्र अमोली सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments