मुख्यमंत्री ने उत्तरांचल प्रेस क्लब के इंटर क्रिकेट टूर्नामेंट का क्रिकेट खेलकर किया शुभारंभ

देहरादून,01अप्रैल 2025(आरएनएस): उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित इंटर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं क्रिकेट खेलकर किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तरांचल प्रेस क्लब में खेल सामग्री के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। यह टूर्नामेंट महाराणा स्पोर्ट्स कॉलेज में 1 अप्रैल से 7 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आमतौर पर पत्रकार खेलों की रिपोर्टिंग करते हैं और खबरें बनाते हैं, लेकिन इस प्रकार के आयोजनों से उन्हें स्वयं खेल मैदान में उतरकर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। इससे न केवल उनकी खेल प्रतिभा निखरेगी बल्कि उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट की सराहना करते हुए कहा कि खेलों को अपनी दिनचर्या में शामिल करना आवश्यक है। आज के भागदौड़ भरे जीवन में खेलों से जुड़े रहने से मानसिक तनाव दूर होता है और शरीर स्वस्थ रहता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों के हित में निरंतर प्रयासरत है और उन्हें अधिकतम खेल सुविधाएं देने की कोशिश कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार की सफल खेल नीतियों का परिणाम है कि राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने 103 पदक जीते। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य के खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगे।

इस टूर्नामेंट में विभिन्न मीडिया संस्थानों के पत्रकार भाग ले रहे हैं। आयोजन समिति ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य पत्रकारों को खेलों के प्रति जागरूक करना और उनमें खेल भावना को विकसित करना है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ विभिन्न गणमान्य व्यक्ति, खेल प्रेमी, पत्रकार और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments