मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए करोड़ों की धनराशि स्वीकृत की

देहरादून,12फरवरी2025।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों और योजनाओं के विकास कार्यों के लिए करोड़ों की धनराशि स्वीकृत की है।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के अंतर्गत “डोलमा से बिर्थी तराली तक संपर्क मार्ग” के निर्माण के लिए ₹ 65.10 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए ₹ 39.06 लाख की धनराशि जारी की है। वहीं, विधानसभा क्षेत्र धारचूला में ग्राम सभा निर्तोली के शिव मंदिर मेला स्थल के विकास हेतु ₹ 59.64 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए ₹ 35.784 लाख जारी किए हैं।

इसके साथ ही, पिथौरागढ़ में “निर्तोली लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस से बुरानी तक सीसी मार्ग” निर्माण के लिए ₹ 66.82 लाख की स्वीकृति देते हुए ₹ 40.092 लाख की धनराशि जारी की गई है।

कुमाऊँ विश्वविद्यालय के शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के जीपीएफ खातों में ब्याज की अदायगी हेतु ₹ 6.40 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री ने उधमसिंहनगर के नगर पंचायत शक्तिगढ़ और लालपुर में कार्यालय भवन निर्माण के लिए ₹ 195.64 लाख की स्वीकृति देते हुए ₹ 117.38 लाख की धनराशि जारी की है।

यह निर्णय राज्य के विकास और प्रशासनिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments