देहरादून,19मार्च 2025(आरएनएस ) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को उनकी सफल अंतरिक्ष यात्रा के बाद पृथ्वी पर सुरक्षित लौटने पर बधाई दी है। उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि लगभग 9 महीने अंतरिक्ष में बिताने के बाद उनकी सफल वापसी साहस, धैर्य और आत्मविश्वास का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सुनीता विलियम्स की यह उपलब्धि विज्ञान और अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करती है। यह हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने इस सफलता पर सुनीता विलियम्स को ढेरों शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Recent Comments