मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  काशीपुर में सुना श्रीमद् भागवत कथामृत

काशीपुर, उत्तराखंड,13फरवरी2025।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को काशीपुर के रामलीला मैदान में दिव्य ज्योति संस्थान द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कथा वाचक साध्वी कालिन्दी भारती को फूल-माला और अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह एक दिव्य और आनंदित क्षण है, जिसमें कथा वाचक और श्रद्धालु एक साथ भगवती कथा का श्रवण कर रहे हैं। उन्होंने आशुतोष महाराज का जिक्र करते हुए कहा कि उनके ज्ञानामृत से सभी उपस्थित श्रद्धालु लाभान्वित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि संतों का संगम और हरि कथा एक दुर्लभ अवसर है, जो बड़े सौभाग्य से प्राप्त होता है।

मुख्यमंत्री ने काशीपुर की भूमि को धर्म और आध्यात्म की ऐतिहासिक भूमि बताते हुए कहा कि पुरातत्व विभाग द्वारा की गई सर्वेक्षण में भी इसे ऐतिहासिक माना गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार देवभूमि के संरक्षण और विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। केदारखण्ड और बदरीनाथ धाम में कई ऐतिहासिक विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि मानसखण्ड मंदिर माला के अंतर्गत मन्दिरों को जोड़ने और उनके सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है, जिसमें काशीपुर स्थित मां बालसुंदरी मन्दिर भी शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार डेमोग्राफी और अतिक्रमण हटाने का कार्य कर रही है ताकि उत्तराखण्ड का मूल स्वरूप सुरक्षित बना रहे।

उन्होंने यूसीसी (यूनीफॉर्म सिविल कोड) की बात करते हुए कहा कि यह एक ऐतिहासिक कदम है, जो सभी को समान अधिकार और न्याय सुनिश्चित करता है। उन्होंने कहा कि सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ मजबूती से कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने सभी संतों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद हमेशा प्राप्त होता रहे, यही हमारी अपेक्षा है।

इस कार्यक्रम में विधायक शिव अरोरा, मेयर दीपक बाली, दर्जा मंत्री सुरेश भट्ट, मुकेश कुमार, शैलेन्द्र मोहन सिंघल, राम महरौत्रा, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी मणिकान्त मिश्रा, अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, एएसपी डॉ. उत्तम सिंह नेगी, नगर आयुक्त विवेक राय, सीओ आरडी मठपाल, उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, चतर सिंह चौहान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और श्रद्धालु उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री धामी के इस कार्यक्रम ने काशीपुर में धार्मिक और आध्यात्मिक एकता को सशक्त करने के साथ-साथ सरकार के विकास कार्यों पर प्रकाश डाला।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments