मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से की मुलाकात

देहरादून,03मार्च 2025(आरएनएस) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने शासकीय आवास पर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, लोकसभा सांसद एवं उत्तराखंड संगठन पर्व के केंद्रीय पर्यवेक्षक माननीय राजकुमार चाहर से मुलाकात की। इस बैठक में विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजय कुमार एवं माननीय विधायक खजान दास भी उपस्थित रहे। बैठक में संगठन पर्व की तैयारियों और प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान प्रदेश में किसानों और संगठन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और भाजपा संगठन की मजबूती को लेकर विचार रखे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments