मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शंकराचार्य आश्रम में लिया आशीर्वाद

हरिद्वार, कनखल, 13अप्रैल 2025 : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हरिद्वार के कनखल स्थित शंकराचार्य आश्रम पहुंचकर जगतगुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री ने शंकराचार्य जी से राज्य की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण के लिए आशीर्वाद मांगा। इस दौरान धार्मिक वातावरण में पारंपरिक रीति से स्वागत किया गया। शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम ने मुख्यमंत्री को धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा में निरंतर अग्रसर रहने की प्रेरणा दी।

मुख्यमंत्री की इस आध्यात्मिक यात्रा को उत्तराखंड की सनातन परंपराओं से जुड़ाव के रूप में देखा जा रहा है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments