मुनस्यारी पहुँचे मुख्यमंत्री की आईटीबीपी जवानों और स्थानीय लोगों संग चाय पर चर्चा

मुनस्यारी। सीमांत क्षेत्र के अपने दौरे के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने आज प्रातःकाल मुनस्यारी में देश की सुरक्षा में तैनात @ITBP_official के वीर जवानों और स्थानीय नागरिकों के साथ चाय की चुस्कियों का आनंद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सीमांत क्षेत्र के लोगों का हालचाल जाना और उनसे आत्मीय संवाद स्थापित किया।

मुख्यमंत्री ने जनता से राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकासपरक और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर फीडबैक भी प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में रह रहे लोगों का सहयोग और सुझाव राज्य के संतुलित विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

मुख्यमंत्री का यह संवादात्मक और सहज अंदाज स्थानीय नागरिकों के बीच विशेष उत्साह और आत्मीयता का विषय बना रहा।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments