मुख्यमंत्री ने किया ‘देवभूमि आओ-उत्तराखण्ड आओ’ गीत का पोस्टर विमोचन

देहरादून,04फरवरी2025(आरएनएस) उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप कार्यालय में शीतकालीन यात्रा पर आधारित गीत ‘देवभूमि आओ-उत्तराखण्ड आओ’ का पोस्टर विमोचन किया और इसे यू-ट्यूब पर लॉन्च किया।

मुख्यमंत्री ने इस गीत की सराहना करते हुए इसे उत्तराखण्ड की आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता को प्रदर्शित करने वाला महत्वपूर्ण प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष से शुरू की गई शीतकालीन यात्रा के प्रचार-प्रसार में यह गीत बेहद प्रासंगिक है।

मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से वर्षभर उत्तराखण्ड आकर शीतकालीन प्रवासस्थलों में दर्शन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि तीर्थाटन और शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं।

शीतकालीन यात्रा योजना के तहत उत्तराखण्ड के पर्यटन स्थलों को नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से इस प्रकार के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि राज्य में पर्यटन को वर्षभर सक्रिय रखा जा सके।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments