मुख्यमंत्री श्री धामी ने सेना के जवानों संग मनाई होली, काफिला रोककर दिया सम्मान

देहरादून,13मार्च 2025(आरएनएस) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) मुख्यालय से लौटते समय उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ीकैंट में अपना काफिला रुकवाया और वहां सुरक्षा में तैनात सेना के जवानों के बीच पहुंचे। मुख्यमंत्री ने जवानों को होली की शुभकामनाएं दीं, उन्हें रंग लगाया और मिठाई खिलाकर उनके योगदान को सराहा।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि देशसेवा में समर्पित हर जवान उनके परिवार का सदस्य है। सैनिकों को अपने बीच पाकर मुख्यमंत्री के प्रति गहरा सम्मान प्रकट किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, “अपने परिजनों से दूर रहकर सेना के जवान पूरी निष्ठा से देश की रक्षा कर रहे हैं। उन्हीं के योगदान से हम सभी त्यौहार मना पाते हैं। हम सभी को होली का आनंद लेने का अवसर मिल रहा है, और इसका श्रेय हमारी सेना के जवानों को जाता है।”

मुख्यमंत्री के इस भावनात्मक जुड़ाव और स्नेह भरे अंदाज से वहां मौजूद सैनिक बेहद प्रसन्न नजर आए।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments