मुख्यमंत्री का निर्देश: हरिद्वार में 22वें दिन भी जारी रहा महा-स्वच्छता अभियान

धर्मनगरी को स्वच्छ बनाने के लिए शहरी से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों और हाईवे तक पर सफाई। डीएम मयूर दीक्षित कर रहे हैं खुद निगरानी।

हरिद्वार। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में, धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए चलाया जा रहा वृहद स्वच्छता अभियान आज 22वें दिन भी जारी रहा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे धरातल पर उतरकर अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था की निरंतर निगरानी करें और अभियान की लगातार मॉनिटरिंग करते रहें।

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में, शहरी क्षेत्रों से लेकर गांव-कस्बों तक और राष्ट्रीय राजमार्गों पर भी व्यापक साफ-सफाई की गई।
अभियान में सबकी भागीदारी:

  • ग्रामीण क्षेत्र: ब्लॉक लक्सर में एसएचजी ग्रुप हरियाली चंद द्वारा अकोधा कलान में साफ-सफाई कराई गई। ब्लॉक रुड़की क्षेत्रांतर्गत रुड़की, अखबरपुर एवं सुल्तानपुर में सफाई कार्य किया गया। भगवानपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत शहीदवाला ग्रांट, सरठेरी शाहजहांपुर और लालवाला खालसा में मनरेगा श्रमिकों ने सफाई की।
  • सरकारी परिसर: मुख्य शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी के कार्यालय परिसर में भी सफाई की गई।
  • जल संस्थान: अधिशासी अभियंता जल संस्थान ने बहादुरपुर सैनी पेयजल योजना कैंपस में झाड़ी एवं घास की कटाई के साथ पेयजल योजनाओं के आसपास के क्षेत्रों की सफाई कराई।
  • अन्य विभाग: डीओ पीआरडी के तहत लोक मंगल दल रोहलकी और महिला मंगल दल ने अकोधा कलान के पंचायत घर में सफाई अभियान चलाया। ईओ झबरेडा हर्ष रावत ने नगर पंचायत के वार्डों और मुख्य मार्गों पर सफाई कराई।
  • राजमार्ग और टाउनशिप: लोनिवि अधिशासी अभियंता दीपक कुमार ने रानीपुर मोड़ से देवपुरा चौक तक मुख्य मार्गों की सफाई कराई। भेल नगर प्रशासक संजय पवार ने बीएचईएल टाउनशिप एवं बहादराबाद ब्रह्मपुरी रोड पर स्वच्छता अभियान चलाया। आबकारी अधिकारी कैलाश के चंद बिंजोला ने देशी विदेशी दुकानों के आसपास सफाई कार्य करवाया।
    डीएम मयूर दीक्षित का उद्देश्य हरिद्वार को स्वच्छ एवं क्लीन बनाना है, जिसका असर अब धरातल पर दिखने लगा है। संबंधित क्षेत्र के अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर साफ-सफाई कार्य की निगरानी कर रहे हैं, जिसकी लगातार मॉनिटरिंग जिलाधिकारी द्वारा की जा रही है।
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments