नई टिहरी,24मार्च 2025(आरएनएस ) मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) द्वारा सहायता प्राप्त टिहरी झील परियोजना के तहत पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उच्चाधिकार प्राप्त समिति (HPC) की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में 54.05 करोड़ रुपये की लागत से सीवर नेटवर्क और 5 नए एमएलडी एसटीपी के निर्माण सहित 37.11 करोड़ रुपये के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर, 1.46 करोड़ रुपये की लागत से महादेव मंदिर और 2.33 करोड़ रुपये की लागत से प्रवेश द्वारों के निर्माण को मंजूरी दी गई।

मुख्य सचिव ने मदन नेगी रोपवे सब-प्रोजेक्ट के लिए ब्रिडकुल को नोडल एजेंसी नियुक्त करने की स्वीकृति भी प्रदान की। इसके अलावा, परियोजना कर्मियों के टीए/डीए भत्तों और महिला कर्मियों के लिए चाइल्ड केयर लीव को भी अनुमोदन दिया गया।
बैठक में सचिव श्री सचिन कुर्वे, अपर सचिव श्री विनीत कुमार, श्री अभिषेक रूहेला, श्री ललित मोहन रयाल, वित्त विभाग, पर्यटन विभाग और टिहरी जिलाधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Recent Comments