देहरादून, 26मार्च 2025(आरएनएस ) सचिवालय में आयोजित ईएफसी की बैठक में आज मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने राज्य में विकास और आपदा प्रबंधन से जुड़ी कई परियोजनाओं के प्रस्तावों पर अनुमोदन दिया। कुल मिलाकर इन परियोजनाओं की लागत 34994.75 लाख रुपये है।
अनुमोदित परियोजनाएं:
- उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, भरसार:
विश्वविद्यालय के मुख्यालय में 1672.22 लाख रुपये की लागत से चैन लिंक फेंसिंग का कार्य किया जाएगा। - उधमसिंह नगर में फ्लेटेड फैक्ट्री निर्माण:
1200 लाख रुपये की लागत से जिले में नई फैक्ट्री का निर्माण होगा। - आईआईई सिडकुल, हरिद्वार का अपग्रेडेशन:
2050 लाख रुपये की लागत से उद्योग संस्थान का उन्नयन किया जाएगा। - देहरादून में फ्लेटेड फैक्ट्री निर्माण:
500 लाख रुपये की लागत से नई फैक्ट्री की स्थापना की जाएगी। - धर्मपुर, देहरादून में पेयजल योजना:
यूआईएडएफ कार्यक्रम के तहत 2748.25 लाख रुपये की लागत से सुभाषनगर भारूवाला ग्रांट पेयजल योजना के निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान की गई। इसमें टर्नर रोड आंशिक और भारूवाला ग्रांट वार्ड में 100 प्रतिशत पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। - चम्पावत में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना:
महिला खिलाड़ियों के खेल कौशल विकास के लिए 25696.63 लाख रुपये की लागत से कॉलेज की स्थापना होगी। - मसूरी मोटर मार्ग पर सुरक्षात्मक कार्य:
राज्य आपदा न्यूनीकरण मद के तहत 3026.65 लाख रुपये की लागत से गलोगी के पास भूस्खलन रोकने के लिए सुरक्षात्मक कार्यों को मंजूरी दी गई।

इस बैठक में सचिव श्री विनोद कुमार सुमन, विशेष सचिव खेल श्री अमित सिन्हा, वित्त, पेयजल निगम, आपदा, और उद्योग विभाग के अन्य अधिकारी शामिल थे।

Recent Comments