सीएम धामी ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, कहा- शिक्षक राष्ट्र के भविष्य का निर्माता

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में कुसुम कांता फाउंडेशन और मंथन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह एवं छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम’ में शिक्षकों को सम्मानित किया और मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है। ज्ञान गंगा सम्मान समारोह केवल सम्मान वितरण नहीं, बल्कि प्रतिभाओं को पहचान देने और बच्चों के सपनों को उड़ान देने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और सकारात्मक मार्गदर्शन देना भी जरूरी है।

सीएम ने स्व. कुसुम कांता को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि फाउंडेशन पिछले छह वर्षों से शिक्षा, महिला सशक्तीकरण और पर्यावरण संरक्षण में सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय शिक्षा नीति से शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाया जा रहा है और उत्तराखंड इसे लागू करने वाले अग्रणी राज्यों में है।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान नहीं, बल्कि व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण का आधार है। उन्होंने छात्रवृत्ति पाने वाले विद्यार्थियों से अपने ज्ञान का उपयोग समाज हित में करने का आह्वान किया।

समारोह में कैबिनेट मंत्री खजान दास, विधायक सविता कपूर, प्रो. सुधारानी पांडेय, संस्थापक विदुषी निशंक, आर्यन देव उनियाल सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments