खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुमाऊँ सांस्कृतिक उत्थान मंच खटीमा द्वारा बीज निगम परिसर में आयोजित उत्तरायणी कौथिग मेले का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने सम्बोधन में पर्वतीय विकास भवन निर्माण की घोषणा करते हुए जिलाधिकारी को भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मेले को कैलेंडर में स्थान देकर आर्थिक सहायता एवं मंच निर्माण की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति आध्यात्मिक व वैज्ञानिक महत्व का पर्व है, जो सूर्य के उत्तरायण पर मनाया जाता है। सूर्य देव को ग्रहों का राजा मानते हुए इसे राजा का प्रजा के घर आने का दिन बताया। उन्होंने कहा कि उत्तरायणी हमारी संस्कृति, आस्था व जीवन दर्शन का उत्सव है, जो नई ऊर्जा व उम्मीद का संदेश देता है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी जड़ों से जुड़ रही है।
आज के बदलते दौर में पहचान बचाना आवश्यक बताते हुए उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के विकास व सनातन संस्कृति के वैश्विक गौरव पर जोर दिया। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास व सबका प्रयास’ मंत्र से प्रेरित होकर राज्य सरकार उत्तराखंड को विकास का आदर्श मॉडल बना रही है। खटीमा को अपना घर व जनता को परिवार बताते हुए उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल व बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के कदम गिनाए। खटीमा में हाईटेक बस स्टैंड, आधुनिक आईटीआई, पॉलीटेक्निक कॉलेज, 100 बेड अस्पताल, राष्ट्रीय खेल स्टेडियम का निर्माण औद्योगिक विकास के साथ किया। गदरपुर-खटीमा बाईपास, नौसर पुल व सड़क नेटवर्क से कनेक्टिविटी बेहतर की। खटीमा-टनकपुर सैन्य स्मारक, राजकीय महाविद्यालय में एमकॉम-एमएससी कक्षाएं व एकलव्य विद्यालय का उल्लेख किया।

खटीमा के विकास पर प्रतिबद्धता जताते हुए उन्होंने बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत कमी का रिकॉर्ड राष्ट्रीय औसत से बेहतर बताया। विपक्ष पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया। देवभूमि की संस्कृति, डेमोग्राफी व कानून व्यवस्था पर अडिग रहने का वादा किया। लैंड जिहाद, लव जिहाद व थूक जिहाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई, दंगारोधी व धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किए। 10 हजार एकड़ सरकारी भूमि मुक्त, 250 अवैध मदरसों पर सील, 500 अवैध संरचनाओं पर बुलडोजर व ‘ऑपरेशन कालनेमि’ से ढोंगियों पर कार्रवाई की। समान नागरिक संहिता लागू कर समरस समाज की नींव रखी, नकल विरोधी कानून से 27 हजार युवाओं को नौकरी दी। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस से 200 भ्रष्टाचारियों को सलाखों के पीछे भेजा। अर्थव्यवस्था 26 गुना, बजट 1 लाख करोड़ पार, बिजली उत्पादन चार गुना, सड़कें दोगुनी, 10 मेडिकल कॉलेज। 42,000 सोलर रूफटॉप से 2027 लक्ष्य 2025 में हासिल। डीबीटी से नंदा गौरा योजना में 40 हजार बेटियों को 172 करोड़ सहायता।
मातृशक्ति को सम्बोधित कर कहा कि महिला सशक्तिकरण संकल्प है। विपक्षी वादों पर प्रहार करते हुए कहा, “ये देवभूमि है, यहां विकास होगा, संस्कृति बचेगी व राष्ट्रविरोधी भगा दिए जाएंगे।” उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का विकल्प रहित संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मेयर दीपक बाली, विकास शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष रामेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, डॉ प्रेम सिंह राणा, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, जिलाध्यक्ष कमल जिन्दल, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, वीसी जय किशन, सीडीओ दिवेश शासनी, एडीएम पंकज उपाध्याय, एएसपी डॉ उत्तम सिंह नेगी, सीएमओ डॉ केके अग्रवाल, एसडीएम तुषार सैनी, समिति अध्यक्ष ठाकुर सिंह खाती, सचिव भुवन चंद्र भट्ट, कोषाध्यक्ष बीएस मेहता, मेला प्रभारी केडी भट्ट, जेएस बसेड़ा, नवीन कापड़ी, किशन सिंह किन्ना, राजेंद्र सिंह मितडी, गोपाल दत्त पाठक, सावित्री चंद, शांति पांडेय, गीता कांडपाल, जानकी गोस्वामी, संदीप कांडपाल, कमला मेलकानी, कुंदन सिंह बोरा सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Recent Comments