ऋषिकेश में सीएम धामी ने गंगा आरती की, अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 2025 का किया शुभारंभ

ऋषिकेश, 09मार्च 2025: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश में गंगा आरती के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 2025 का शुभारंभ किया। उन्होंने मां गंगा से प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने 50 से अधिक देशों व भारत के अनेकों राज्यों से आए योग प्रेमियों का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड किसी भी कार्यारम्भ के लिए सबसे पवित्र स्थान है। उन्होंने नरेंद्र नगर में आयोजित जी-20 समिट का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान दुनिया के विभिन्न देशों से आए मेहमान देवभूमि के अध्यात्म और योग का अनुभव साथ लेकर गए हैं।

मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश को योग नगरी बताते हुए कहा कि यह शहर दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई है और योग और शांति प्रेमी लोगों की पहली पसंदीदा जगह बन गया है। उन्होंने हर्षिल में प्रधानमंत्री जी के भ्रमण के जिक्र करते हुए कहा कि अब उत्तराखंड राज्य में शीत काल में भी पर्यटक आएंगे।

मुख्यमंत्री ने देश-विदेश के पर्यटकों को आगामी कुंभ व नंदा राजजात यात्रा के लिए भी आमंत्रित किया। इस अवसर पर परमार्थ के स्वामी चिदानंद मुनि महाराज, जिलाधिकारी आशीष चौहान, अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल, साध्वी भगवती सरस्वती सहित देश-विदेश से आए पर्यटक उपस्थित थे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments