वर्दी घोटाले में सीएम धामी का एक्शन: DIG अमिताभ श्रीवास्तव निलंबित, जांच समिति गठित

देहरादून। होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में वर्दी सामग्री खरीद से जुड़े वित्तीय घोटाले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा रुख अपनाते हुए निदेशक होमगार्ड (डिप्टी कमांडेंट) अमिताभ श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। सीएम ने मामले की गहन जांच के लिए संयुक्त जांच समिति गठित करने के निर्देश भी जारी किए हैं।

यह कार्रवाई वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के दौरान वर्दी सामग्री की खरीद प्रक्रिया से जुड़ी है, जिसमें टेंडर प्रक्रिया में वित्तीय अनियमितताएं, पारदर्शिता की कमी और नियमों का उल्लंघन सामने आया। महानिदेशक होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा, देहरादून की रिपोर्ट पर सीएम ने तुरंत संज्ञान लेते हुए यह कदम उठाया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “राज्य सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कायम है। किसी भी स्तर पर अनियमितता या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन की प्रतिबद्धता को लेकर यह लगातार बड़ी कार्रवाई है, जिसमें सीएम ने उच्च स्तरीय अधिकारी पर सख्ती दिखाई है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments