सीएम:दंगाइयों से सख्ती से निपटेगी सरकार: धामी

देहरादून(आरएनएस)।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर में जुलूस के दौरान उपद्रव करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। मंगलवार को राजपुर रोड पर जीएसटी जागरूकता अभियान के दौरान मीडिया कर्मियों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस को उपद्रवियों के खिलाफ दंगारोधी कानून के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत दंगाइयों द्वारा सार्वजनिक और निजी संपत्ति को पहुंचाए गए नुकसान की भरपाई भी उन्हीं से की जाएगी। बीते रात काशीपुर में हुए विवाद पर मीडिया के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन को तत्काल सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए गए। मालूम हो कि बिना अनुमति निकाले जा रहे जूलूस को रोके जाने पर लोगों ने हंगामा कर दिया था। इस विवाद में कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर हमला करते हुए कई वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सर्वधर्म समभाव वाला प्रदेश है। यहां सभी धर्मों के लोग प्रेम और शांति से रहते हैं। कुछ समय पहले वनभूल पुरा में भी असामाजिक तत्वों ने दंगा करने की साजिश की थी। अब एक बार फिर ऐसी हरकत हुई है। उत्तराखंड में इसे किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि प्रदेश में कहीं भी कोई भी तत्व शांति व्यवस्था को, कानून व्यवस्था को भंग करने की कोशिश करे तो उसके खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments