समाज कल्याण अधिकारी ने घर जाकर दस्तावेज तैयार कराए, चार दिनों में पेंशन स्वीकृत
देहरादून। सीएम हेल्पलाइन ने एक बार फिर साबित किया कि यह जरूरतमंदों, खासकर बुजुर्गों के लिए सबसे भरोसेमंद मंच है। देहरादून के देहरा खास, पटेल नगर (वार्ड-72) की रहने वाली वरिष्ठ नागरिक उर्मिला सुमन को वृद्धावस्था पेंशन न मिलने की शिकायत उनके पति आर्य सुमन ने दर्ज कराई थी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर जिलाधिकारी सविन बंसल के मार्गदर्शन में जिला समाज कल्याण विभाग ने त्वरित कार्रवाई की।
विभाग के अधिकारी स्वयं महिला के घर पहुंचे, सभी आवश्यक दस्तावेज जांचे, ‘अपणी सरकार’ पोर्टल से आय प्रमाण पत्र बनवाया और मात्र चार दिनों में पेंशन स्वीकृत करा दी। उर्मिला सुमन ने भावुक होकर कहा, “प्रशासन की संवेदनशीलता से हमारी लंबी पीड़ा दूर हुई। मुख्यमंत्री जी और जिला प्रशासन का हृदय से आभार।”

वार्ड पार्षद आलोक कुमार ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन की तत्परता से यह संभव हुआ। जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने पुष्टि की कि राजस्व विभाग के सहयोग से सभी औपचारिकताएं पूरी कर पेंशन स्वीकृत हो गई है।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के प्रति पूर्ण संवेदनशीलता के साथ कार्यरत हैं।

Recent Comments