हरियाणा बजट पर उठाए सवालों के CM सैनी ने दिए जवाब, बोले- राजस्व का घाटा करेंगे कम

           

चंडीगढ़ (एजेंसिया ): हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के 11वें दिन की कार्यवाही जारी है। सीएम नायब सैनी बजट पर उठाए गए सवालों के जवाब दे रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आपने मुझे बजट चर्चा पर बोलने का अवसर दिया इसके लिए आपका धन्यवाद करता हूं। सीएम ने कहा कि वर्ष 2025 – 26 के लिए मेरे बजट प्रस्तावों पर कुल 8 घंटे 26 मिनट विचार मंथन हुआ। सभी सथियों का उनके विचारों और रचनात्मक सुझावों के लिए आभार प्रकट किया।

सीएम ने बजट भाषण के पेजों पर विपक्ष को घेरा

 विपक्ष ने बजट भाषण के पेजों की संख्या, उसमें पैराग्राफ की संख्या और बजट अनुमान की बढ़ौतरी की बात कही। इसपर सीएम ने कहा कि 2011-12 के बजट भाषण में 55 पेज, 2013-14 के बजट भाषण में 48 पेज और 2014-15 के बजट भाषण में 36 पेज थे। मेरे बजट भाषण में कुल 161 पैरा थे। इसकी तुलना में इनके 2011-12 के बजट भाषण में 170 पैरा थे। बजट भाषण के 161 पैरा में से 11 पैरा केवल और केवल ऐसे सैंकड़ों सुझावों पर थे, जो हरियाणा के आम जन से मुझे मिले। इन 11 पैरा ने कुल 27 पेजों का स्थान ले लिया।

उन्होंने कहा कि यह प्रदेश के लिए गर्व का विषय है कि बजट भाषण का एक-तिहाई से भी अधिक हिस्से का कोई भी वाक्य मेरा वाक्य नहीं था, बल्कि हरियाणा के जनमानस की सोच थी। प्रदेश के कोने-कोने से मिले सुझावों को एकत्रित करने की इस प्रकिया को हमनें महाकुंभ की संज्ञा दी। हरियाणा की श्रद्धेय मातृशक्ति, कर्मठ किसानों, मेहनती मजदूरों, ऊर्जावान उद्यमियों, विवेकी व्यापारियों, योग्य युवाओं, सम्मानित बुजुर्गों और अपने गरीब भाइयों व बहनों का उनके बहुमूल्य सुझावों के लिए धन्यवाद। सीएम ने कहा कि 28 पेज वाले मापदंड पर जिस भाषण के 27 पेज सिर्फ हरियाणा की जनता ने लिखे हों, उस पर रूटीन की छींटाकशी नहीं होनी चाहिए। 

बजट को लेकर भूपेन्द्र सिंह हुड्डा दोबारा गुणा-भाग कर लेंः सीएम सैनी 

सीएम नायब सैनी ने बताया कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बजट 2024-25 से केवल 6-7 प्रतिशत वृद्धि दिखाता है और मैंने इसे 13.7 प्रतिशत बताया। वर्ष 2025-26 का 2,05,017 करोड़ रुपये का बजट प्रस्ताव रखा गया,आज वर्ष 2025-26 का ना तो कोई संशोधित अनुमान (Revised Estimate) है और ना ही वास्तविक (Actual) आंकड़ा है और न ही हो सकता है। मौजूदा वर्ष अर्थात्  2024-25 के बजट के केवल दो आंकड़ें Budget Estimate और Revised Estimate आज उपलब्ध हैं।

 मेरे द्वारा वर्ष 2025 – 26 के लिए प्रस्तावित 2,05,017 करोड़ रुपये वर्ष 2024 – 25 के बजट से कितने प्रतिशत अधिक हैं। इस प्रश्न के दो उत्तर संभव। 2024–25 के Revised Estimate से वृद्धि निकालेंगे तो यह 13.7 प्रतिशत होगी और यदि 2024 -25 के Budget Estimate से वृद्धि निकालेंगे तो यह 7.97 प्रतिशत होगी। वित्त वर्ष का बजट अनुमान

    प्रस्तुत करते हुए वह पिछले बजट से कितने प्रतिशत अधिक है, यह बताने के लिए दो ही संभावनाएं होती हैं। मैंने इसके लिए 2024-25 के Revised Estimate से प्रतिशतता निकाल कर न तो कोई गलत काम किया और न ही कोई नया काम किया

बजट भाषण 2013-14 का पैरा 138 में तत्कालीन वित्त मंत्री सरदार हरमोहिंदर सिंह चट्ठा सदन में जो कहा वो इस प्रकार है।

“वर्ष 2013-14 के लिए बजट अनुमानों के तहत कुल खर्च (पुनर्भुगतानों को छोड़कर) 53,073.59 करोड़ रुपये दर्शाया गया है, जिसमें राजस्व खर्च 46,223.56 करोड़ रुपये और पूंजीगत खर्च 6,850.03 करोड़ रुपये है। तब हरमोहिंदर सिंह चट्ठा ने कहा था कि संशोधित अनुमान 2012-13 के संगत आंकड़ों की तुलना में इन श्रेणियों में क्रमशः 6660.30 करोड़ रुपये, 5236.11 करोड़ रुपये तथा 1424.19 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज हुई है।

सीएम ने कहा कि वित्त मंत्री अपने विवेक से प्रतिशत वृद्धि पिछले वर्ष के बजट अनुमान से तुलना करके बता दें या फिर पिछले वर्ष के संशोधित अनुमान से तुलना करके बताएं। विपक्ष के वित्त मंत्री संशोधित अनुमान से वृद्धि बताएं तो ठीक और मैं बताऊं तो गलत –  यह तो उचित नहीं। उन्होंने कहा कि 2,05,017 करोड़ रुपये का मैंने जो बजट प्रस्ताव रखा ,उसे भूपेन्द्र सिंह हुड्डा साहब ने वर्ष 2024-25 के अनुमानित 1,89,000 करोड़ रुपये से 6 -7 प्रतिशत अधिक बताया है। भूपेन्द्र सिंह हुड्डा दोबारा गुणा-भाग कर लें तो यह प्रतिशत 7.97 प्रतिशत यानि 8 प्रतिशत निकलेगी।

सीएम ने कहा कि 2025-26 का मेरा बजट एस्टीमेट, वर्ष 2014-15 के बजट एस्टीमेट जो 73,301 करोड़ रुपये का था, से 180% ज्यादा है। वर्ष 2014-15 के रिवाइजड एस्टीमेट जो 72,096 करोड़ रुपये था, उससे 184 प्रतिशत ज्यादा और वर्ष 2014-15 के वास्तविक आंकड़ा जो 61,904 करोड़ रुपये था, उससे 231 प्रतिशत ज्यादा  है। उन्होंने कहा कि मैंने परंपरा को निभाते हुए पिछले साल के रिवाइजड एस्टीमेट से ही तुलना की। वर्ष 2014-15 तक हरियाणा का बजट इसलिए कम था कि तब महंगाई कम थी। महंगाई मापने का पैमाना होता है होलसेल प्राइस इंडेक्स अर्थात WPI।

सैनी ने कहा कि वर्ष 2011 -12 के स्थिर मूल्यों पर वर्ष 2014 – 15 में WPI था 113.9, वर्ष 2024-25 में WPI है 154.8। इसका अर्थ हुआ कि आपके 61,904 करोड़  रुपये जोकि 2014-15 का वास्तविक बजट था, वो केवल महंगाई के हिसाब से बढ़ता तो आज केवल 78,618 करोड़ रुपये होता, जबकि हमारा 2025 -26 का बजट प्रस्ताव 2,05,017 करोड़ रुपये है। विपक्ष को सपने में भी पी पी पी नजर आता है, ये पी पी पी में यानि पेज, पैराग्राफ और प्रतिशत में ही देख रहे हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बिजली निगमों का सरकारी विभागों और उपक्रमों की तरफ 46,193 करोड़ रुपये बकाया, जो बिजली मंत्रालय, भारत सरकार की प्रेजेंटेशन में छपा है। वास्तव में यह आंकड़ा 461.93 करोड़ रुपये है ना कि 46,193 करोड़ है। जिस प्रेजेंटेशन को भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने पढ़ा वो सितंबर 2021 की है और उसमें 30 जून 2021 को जो सरकार के डिस्कॉमस के प्रति देनदारी थी, वह बताई गई। उन्होंने कहा कि मैं रिकॉर्ड पर कह रहा हूं कि आज के दिन DHBVN और UHBVN की ओर से सरकार की देनदारी केवल 383 करोड़ रुपये है।

सीएम ने कहा कि 2014 में यह देनदारी 663 करोड़ रुपये थी और उस वक्त दोनों पर 34,600 करोड़ रुपये का लोन था, जो आज कम होकर 19,326 करोड़ रुपये रह गया है। कैग रिपोर्ट की हाउस में चर्चा नहीं होती है, इसका निरीक्षण पब्लिक अकाउंट्स कमेटी द्वारा किया जाता है। पिछले कार्यकाल में इस कमेटी के अध्यक्ष वरूण चौधरी थे, इस समय अफताब अहमद हैं। यह कमेटी कैग के ऑडिट पैरा के संबंध में विभाग के अधिकारियों द्वारा दिए गए विस्तृत उत्तर का निरीक्षण करेगी और अपनी रिपोर्ट हाउस में पेश करेगी। 

CAGR अर्थात कम्पाउंडिड वार्षिक वृद्धि दर 18.15 प्रतिशत थी। वर्ष 2004-05 से 2014-15 तक यह CAGR  15.12 प्रतिशत रही। वर्ष 2015-16 से 2025-26 BE तक CAGR और कम होकर 13.25 प्रतिशत रही। हमारे बजट में  आपका जो कैपिटल आउटले है, वो 16,164 करोड़ रूपये बताया गया।

CAG की क्लासीफिकेशन के अनुसार वर्ष 2025-26 का कुल कैपिटल आउटले 16,164 करोड़ रुपये अनुमानित, परंतु अनुदान 6,798 करोड़ रुपये, पूंजीगत कार्यों के लिए दिए गए ऋण 4,648 करोड़ रुपये, मरम्मत और रखरखाव 2,516 करोड़ रुपये भी कैपिटल आउटले पर खर्च किए जाएंगे। इस प्रकार हमारा प्रभावी कैपिटल आउटले 30,126.25 करोड़ रूपये है, जोकि बजट 2025-26 का 14.69 प्रतिशत है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments