स्नातक परीक्षा नकल मामले की जांच के लिए कोटद्वार में आयोग की लोक सुनवाई कल

पौड़ी गढ़वाल। स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के दौरान हुए कथित नकल प्रकरण की जांच के लिए गठित एकल सदस्यीय जांच आयोग मंगलवार 28 अक्टूबर 25 को कोटद्वार में लोक सुनवाई आयोजित करेगा।

जिला सूचना अधिकारी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह कार्यक्रम नगर निगम प्रेक्षागृह कोटद्वार में आयोजित किया जाएगा। इस लोक सुनवाई/जन संवाद की अध्यक्षता न्यायमूर्ति यू.सी. ध्यानी (सेवानिवृत्त), उच्च न्यायालय, नैनीताल करेंगे।

आयोग इस दौरान परीक्षा से संबंधित अभ्यर्थियों, आम नागरिकों तथा अन्य संबंधित पक्षों से उनकी शिकायतें, सुझाव और साक्ष्य आमंत्रित करेगा। इसका उद्देश्य प्रकरण से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच करना और सम्बंधित पक्षों की बात सीधे तौर पर सुनना है।

उल्लेखनीय है कि स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा में नकल की शिकायतों के बाद इस जांच आयोग का गठन किया गया था। सूचना विभाग ने सभी हितधारकों से इस लोक सुनवाई में भाग लेकर अपने विचार रखने की अपील की है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments