संविधान से खिलवाड़ को अपना मौलिक अधिकार समझती रही कांग्रेस – मधु भट्ट


श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल)29अप्रैल 2025 : भारतीय जनता पार्टी ने श्रीनगर मंडल कार्यालय में एक प्रेस वार्ता आयोजित कर कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ यात्रा’ पर करारा प्रहार किया। इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार की संस्कृत, कला एवं साहित्य परिषद की राज्य मंत्री तथा अखिल भारतीय सनातन परिषद की उत्तराखंड महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजक मधु भट्ट (दायित्वधारी) ने कहा कि कांग्रेस संविधान की रक्षा की बात करती है, जबकि वास्तविकता यह है कि कांग्रेस ने हमेशा संविधान से खिलवाड़ किया है और इसे अपने मौलिक अधिकार की तरह प्रयोग किया है।

मधु भट्ट ने बताया कि कांग्रेस शासनकाल में संविधान में बार-बार संशोधन किए गए। उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 16 बार, इंदिरा गांधी ने 31 बार और राजीव गांधी ने 11 बार संविधान में बदलाव किए।

राज्य मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में आपातकाल जैसी घटनाएं घटीं, संवैधानिक संस्थाओं पर बार-बार प्रश्नचिह्न लगाए गए। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने बार-बार संवैधानिक संस्थाओं की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया, चाहे वह चुनाव आयोग हो, कैग हो या फिर सुप्रीम कोर्ट। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सेना तक को निशाने पर लिया और आर्मी चीफ बिपिन रावत को ‘सड़क का गुंडा’ तक कह दिया।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने शाहबानो केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटा, धारा 356 का दुरुपयोग किया, और महाभियोग जैसे मुद्दों पर आपातकाल जैसी मानसिकता दिखाई। इसके अलावा कांग्रेस नेताओं द्वारा उपराष्ट्रपति की मिमिक्री कर संवैधानिक गरिमा को भी ठेस पहुंचाई गई।

राज्य मंत्री ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने हमेशा अल्पसंख्यकों की राजनीति की है और तीन तलाक जैसे मुद्दों पर भी वोट बैंक को ध्यान में रखकर विरोध किया।

प्रेस वार्ता में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट, श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल, व्यापार सभा जिला अध्यक्ष वासुदेव कंडारी, दिव्यांशु चमोली सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments