हाई कोर्ट जज की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग, कांग्रेस का प्रदेशव्यापी धरना; 3 अक्टूबर को सीएम आवास घेराव की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में हाल ही में संपन्न हुई यूके ट्रिपल एससी (UKSSSC) परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ अपने आंदोलन को और तेज़ कर दिया है। आज पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस द्वारा ज़ोरदार धरने आयोजित किए गए, जिसके बाद जिलाधिकारियों के माध्यम से राज्यपाल लेफ्टीनेंट जनरल गुरमीत सिंह को ज्ञापन भेजकर मामले की जांच हाई कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई से करवाने की मांग की गई।
राजधानी देहरादून में, गांधी पार्क में आयोजित विशाल धरने की अगुवाई स्वयं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने की।

धरने में कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने इस मुद्दे पर सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। उन्होंने ऐलान किया कि अगर राज्य सरकार तत्काल पेपर लीक कांड की जांच हाई कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई से नहीं कराती है, तो कांग्रेस कार्यकर्ता आगामी 3 अक्टूबर को हजारों की संख्या में मुख्यमंत्री आवास कूच कर सीएम धामी का घेराव करेंगे।
श्री माहरा ने आरोप लगाया कि “राज्य की सरकार व भाजपा के संरक्षण में पेपर लीक माफिया फल-फूल रहा है,” और प्रदेश का बेरोज़गार युवा इसकी मार झेल रहा है। उन्होंने सवाल किया कि सख्त नकल विरोधी कानून के होते हुए भी पेपर लीक कैसे हो गया। उन्होंने कहा कि “या तो कानून वीक है या सरकार वीक है जिसके कारण पेपर लीक है या प्रदेश की सरकार और सत्ताधारी दल के लोग इस पूरे पेपर लीक प्रकरण में लिप्त हैं।” उन्होंने चेतावनी दी कि प्रदेश के नौजवानों का आक्रोश भाजपा सरकार को बेदखल करेगा।

धरने के संयोजक और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने अपने संबोधन में भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार हर उस मामले का सांप्रदायीकरण करती है, जिसका समाधान उसके पास नहीं होता।
श्री धस्माना ने कहा कि “अतिक्रमण के मामलों को लैंड जेहाद, प्यार मोहब्बत के मामलों को लव जिहाद और अब पेपर लीक मामले को नकल जेहाद का नाम देना” यह साबित करता है कि भाजपा सरकार व भाजपा पार्टी ‘जिहाद’ शब्द का इस्तेमाल कर युवा बेरोज़गारों के आंदोलन को सांप्रदायिक आधार पर तोड़ना और बदनाम करना चाहती हैं। उन्होंने नौजवानों को भाजपा की सांप्रदायिक हरकतों व नीतियों से सावधान रहने को कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक में शामिल लोग—चाहे वह हाकम सिंह हो, संजय धारीवाल हो या फिर धर्मेंद्र सिंह चौहान—”सभी भाजपा के लोग हैं और उनको पूरा संरक्षण सरकार व सत्ताधारी दल का है।”

धरने के बाद, सिटी मैजिस्ट्रेट प्रत्यूष और एसपी सिटी प्रमोद गांधी पार्क धरना स्थल पर पहुंचे। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना और महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने जिलाधिकारी देहरादून के माध्यम से राज्यपाल को एक मांग पत्र सौंपा, जिसमें हाई कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग दोहराई गई है।

धरने को पूर्व मंत्री श्री हीरा सिंह बिष्ट ने संबोधित करते हुए पार्टी अध्यक्ष करण माहरा को इस मुद्दे पर लगातार लड़ाई लड़ने के लिए बधाई दी। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि महानगर कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व के आदेशों का पालन करते हुए पेपर लीक मुद्दे पर रोजाना सड़कों पर सरकार का विरोध कर रही है। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष मदन लाल ने कहा कि युवाओं को धर्म जाती के आधार पर बांटने वाली भाजपा अब पेपर लीक जैसे संवेदनशील मामले में भी धार्मिक ध्रुवीकरण की कोशिश कर रही है जिसे कांग्रेस सफल नहीं होने देंगे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री जगदीश धीमान व प्रदेश श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल ने संयुक्त रूप से किया।
धरने में पूर्व मंत्री नवप्रभात, पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत, प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के मीडिया सलाहकार सरदार अमरजीत सिंह,पूर्व सैनिक विभाग अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी, कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल,कांग्रेसई सोशल मीडिया विभाग अध्यक्ष विकास नेगी, कार्यकारी अध्यक्ष विशाल मौर्य ,अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष मदन लाल,प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, मनीष नागपाल, सुजाता पॉल, डॉक्टर प्रतिमा सिंह, शिवानी थपलियाल,  मंजू त्रिपाठी, वीरेंद्र पोखरियाल, देवेंद्र कुमार, लखी राम बिजलवान, मंजू त्रिपाठी, विजय पाल सिंह रावत, ऐतात खान, आयुष गुप्ता,  प्रमोद गुप्ता,  सुशील राठी, विनोद चौहान, ओम प्रकाश सती,  अभिषेक तिवारी, अनिल बस्नेत, विजय शाही, सुनील जायसवाल, अनिल बस्नेत, वीरेंद्र पंवार, ललित भद्री, राजेश उनियाल,  मोहन काला, शीश पाल सिंह बिष्ट, राजेश पुंडीर, सुमित खन्ना, गुल मोहम्मद, इकराम,  इजहार, जमाल अहमद, अमित अग्रवाल, शाहिद, प्रमोद गुप्ता , जमाल अहमद समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं ने वोट चोर गद्दी छोड़ और पेपर चोर गद्दी छोड़ के जोरदार नारे लगाए।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments