देहरादून: भाजपा ने आपदा राहत राशि को लेकर कांग्रेस के आरोपों का पलटवार करते हुए कहा है कि धामी सरकार अब तक की सबसे ज़्यादा ₹5 लाख की मदद दे रही है, जबकि कांग्रेस इस पर गलत प्रचार कर रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने दावा किया कि बड़ी संख्या में अध्यक्ष और प्रमुख पदों पर भाजपा उम्मीदवार निर्विरोध जीतेंगे, क्योंकि कांग्रेस के पास न तो उम्मीदवार हैं और न ही प्रस्तावक-अनुमोदक।
भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार धराली आपदा से निपट रही है। उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पर इस संवेदनशील समय में राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि जनता ऐसे हथकंडों से वाकिफ है।
भट्ट ने मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ₹5 लाख की राशि मृतकों के परिजनों और घर ध्वस्त होने वाले प्रभावितों को अलग-अलग दी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी जिंदगी के नुकसान की भरपाई नहीं कर सकता, लेकिन यह राशि शुरुआती मदद के लिए दी जाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकारें आपदा के समय इतनी मदद कभी नहीं दे पाईं।
जिला पंचायत सदस्यों को डराने-धमकाने के आरोपों पर भट्ट ने कहा कि लगता है कांग्रेस अध्यक्ष को अपने ही सदस्यों पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी निर्वाचित प्रतिनिधि जानते हैं कि क्षेत्र का विकास “ट्रिपल इंजन” की सरकार में ही संभव है, इसलिए वे भाजपा के पक्ष में आ रहे हैं। भट्ट ने दावा किया कि भाजपा सभी जिला पंचायत अध्यक्ष सीटों और अधिकांश ब्लॉक प्रमुखों पर जीत दर्ज करेगी।
कांग्रेस के पास प्रस्तावक-अनुमोदक नहीं, बड़ी संख्या में निर्विरोध जीतेगी भाजपा : भट्ट
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments