बेलगावी ,28 मार्च(आरएनएस)। कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस के एक स्थानीय नेता मुजामिल अत्तर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोप है कि अत्तर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर औरंगजेब और टीपू सुल्तान की तस्वीरें लगाकर एक भडक़ाऊ पोस्ट साझा की थी। मुजामिल अत्तर बेलगावी के आजाद नगर के रहने वाले हैं।
जानकारी के अनुसार, मुजामिल अत्तर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें औरंगजेब और टीपू सुल्तान की तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा था, बाप हैं तुम्हारे, भूलना मत। इस पोस्ट में हिंदी फिल्म अग्निपथ का एक उत्तेजक वीडियो क्लिप भी शामिल था, जिसमें ज्वाला सी जलती है पंक्ति थी।
मामला दर्ज होने के तुरंत बाद आरोपी कांग्रेस नेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस पोस्ट को हटा दिया। शिकायत बेलगावी मार्केट पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है। पुलिस के मुताबिक, मूल पोस्ट किसी अन्य व्यक्ति द्वारा इंस्टाग्राम पर डाली गई थी, जिसे कांग्रेस नेता मुजामिल अत्तर ने रीशेयर किया था। हालांकि, कैप्शन अत्तर द्वारा लिखा गया था।
बता दें कि फिल्म ‘छावा’ की रिलीज के बाद से औरंगजेब के नाम पर विवाद और बढ़ गया है। हालांकि, इससे पहले भी औरंगजेब को लेकर बहसें होती रही हैं। फिल्म में औरंगजेब की कथित क्रूरता दिखाए जाने के बाद देशभर में इस विषय पर चर्चा तेज हो गई है। हाल ही में नागपुर में औरंगजेब की कब्र को हटाने के मुद्दे पर हिंसा भी हुई थी, जिसमें कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था और मामले की जांच अभी जारी है। इसी पृष्ठभूमि में सोशल मीडिया पर औरंगजेब के नाम पर कई तरह की पोस्टें साझा की जा रही हैं।
कांग्रेस नेता ने शेयर की औरंगजेब और टीपू सुल्तान की तस्वीर, लिखा विवादित कैप्शन; केस दर्ज
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments