देहरादून। कांग्रेस पार्टी ने दिवंगत पत्रकार राजीव प्रताप के परिवार के साथ इस मुश्किल घड़ी में अपना पूरा समर्थन जताया है। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और संचार विभाग के एआईसीसी सचिव वैभव वालिया ने दीप नगर स्थित उनके आवास पर जाकर परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और उन्हें संबल दिया। कांग्रेस नेता हरीश रावत ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी परिवार के साथ इस दुख की घड़ी में पूरी तरह से खड़ी है।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इस अवसर पर कहा कि कांग्रेस पार्टी ऐसे सभी योद्धाओं के साथ मजबूती से खड़ी है, जो निहित स्वार्थी तत्वों के खिलाफ निरंतर संघर्षरत हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि सत्य और न्याय की लड़ाई लड़ने वालों का समर्थन करना पार्टी का कर्तव्य है।

Recent Comments