

AICC ने जारी किया आदेश, पंखुड़ी पाठक बनीं नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर
देहरादून। उत्तराखंड में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने अपने मीडिया तंत्र को धार देने के लिए बड़ा संगठनात्मक कदम उठाया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने 18 अगस्त को कार्यालय आदेश जारी कर प्रदेश में मीडिया से जुड़ी अहम जिम्मेदारियां सौंप दी हैं।
आदेश के मुताबिक पंखुड़ी पाठक को नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर बनाया गया है, जबकि प्रकाश मीणा, अरुण अग्रवाल, रितु चौधरी और आदित्य गर्ग को कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी गई है। AICC के निर्देश के अनुसार ये सभी पदाधिकारी उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ तालमेल बिठाते हुए पार्टी की मीडिया व संचार गतिविधियों की कमान संभालेंगे।
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व मीडिया विभाग की भूमिका को खास तवज्जो दे रहा है। पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और जनहित से जुड़े मुद्दों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के मकसद से यह फेरबदल किया गया है। पार्टी को उम्मीद है कि इन नियुक्तियों से प्रदेश में मीडिया प्रबंधन और बेहतर होगा।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें आगामी चुनाव में बेहतर समन्वय के लिए शुभकामनाएं दीं।

Recent Comments