

देहरादून। भाजपा नेता विरेंद्र सिंह बिष्ट के आकस्मिक निधन पर कांग्रेसजनों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उनके निधन पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय सारस्वत की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय सारस्वत ने अपने शोक संदेश में कहा कि विरेंद्र सिंह बिष्ट के आकस्मिक निधन से प्रदेश की राजनीति में जो स्थान रिक्त हुआ है, उसकी भरपाई नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी संगठन में महामंत्री पद पर रहते हुए बिष्ट ने जो सेवाएं दीं, उनके लिए कांग्रेसजन उन्हें हमेशा याद रखेंगे। उनका असमय चले जाना सभी के लिए असीमित दुख का विषय है।
शोक व्यक्त करने वालों में प्रदेश महामंत्री संगठन राजेंद्र सिंह भंडारी, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह, प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, पूर्व मंत्री अजय सिंह, शीशपाल सिंह बिष्ट, प्रदेश सचिव अमेंद्र सिंह बिष्ट, यशपाल चौहान, महंत विनय सारस्वत, अखिलेश उनियाल, अमरदेव गोनियाल, प्रशांत खंडूरी, रितेश जोशी, मोहन खत्री, दीप बोहरा, शरीफ अहमद बेग सहित अन्य कांग्रेसजन शामिल रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Recent Comments