देहरादून/रुड़की। उत्तराखंड कांग्रेस को नई ऊर्जा देने की दिशा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव और रुड़की ग्रामीण जिला संगठन क्षेत्र के प्रभारी राजेश तिवारी 1 सितम्बर को रुड़की पहुंचेंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि राजेश तिवारी अगले एक सप्ताह तक रुड़की संगठन क्षेत्र में जनसंपर्क करेंगे। इस क्षेत्र में पाँच विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।
कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व पार्षद विकास त्यागी ने बताया कि इस दौरे के दौरान राजेश तिवारी जिले में नए जिला अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे। उनके सहयोग में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी धीरेंद्र प्रताप, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष मदनलाल, तथा डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मनोज नौटियाल रहेंगे।
वर्तमान जिला अध्यक्ष एवं विधायक वीरेंद्र जाती के साथ मिलकर संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करने पर भी जोर दिया जाएगा।
**संगठन सर्जन अभियान पर फोकस**
कांग्रेस का संगठन सर्जन अभियान इस समय पूरे देश में जोर पकड़ रहा है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के नेतृत्व में यह अभियान संगठन को नई शक्ति और ताजगी प्रदान करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
उत्तराखंड में इस अभियान की अगुवाई राज्य कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा कर रहे हैं।

Recent Comments