देहरादून । उत्तराखंड ट्रिपल-एससी परीक्षा पेपर लीक प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि नकल और पेपर लीक के गंभीर मामले की जांच कराने के बजाय भाजपा इसे साम्प्रदायिक रंग देकर “नकल जेहाद” बताने में जुटी है। उन्होंने आरोप लगाया कि नकल माफिया को भाजपा सरकार का संरक्षण प्राप्त है।
पेपर लीक प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग
धस्माना ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के निर्देशानुसार आगामी 26 सितंबर को प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस कार्यकर्ता धरना देंगे और जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर हाई कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने केंद्र को तत्काल सीबीआई जांच की संस्तुति नहीं भेजी तो कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास व राजभवन कूच करेंगे।
यँहा देखें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना द्वारा जारी परिपत्र


Recent Comments