​अग्निपथ के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल: कुमाऊं में पूर्व सैनिकों ने भरी हुंकार

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के अध्यक्ष कर्नल रामरतन सिंह नेगी ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस को संबोधित करते हुए बताया कि केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में चलाए जा रहे आंदोलन के दूसरे चरण में कुमाऊं मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में प्रदर्शन रैलियां और हस्ताक्षर अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुए। इन स्थानों में रामनगर, हल्द्वानी, रानीखेत, अल्मोड़ा, बागेश्वर और जसपुर शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पूर्व सैनिकों और कार्यकर्ताओं ने आम जनता से संवाद किया और केंद्र की जनविरोधी नीतियों, विशेषकर अग्निवीर योजना के कारण युवाओं के भविष्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों से अवगत कराया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार युवाओं को स्थायी रोजगार देने के बजाय अस्थायी और अनिश्चित भविष्य की ओर धकेल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता और युवाओं के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी और भाजपा की नीतियों को बेनकाब करती रहेगी।

कर्नल नेगी ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व विधायक रणजीत रावत सहित अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संगठन राजेंद्र सिंह भंडारी, कर्नल मोहन सिंह रावत, कैप्टन बचन सिंह नेगी, कैप्टन सहदेव शर्मा, कैप्टन सुषांत, सुबेदार बलवीर सिंह पंवार, कैप्टन खुषाल सिंह राणा, गोपाल सिंह गडिया, सुबेदार धुलिया लाल और सुबेदार एस.एस. नेगी आदि उपस्थित थे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments