देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए विभिन्न जनपदों में पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। यह सूची सभी वरिष्ठ नेताओं और स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारियों से बातचीत के बाद सर्वसम्मति से तैयार की गई।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष (संगठन) सूर्यकांत धस्माना ने जानकारी देते हुए बताया कि घोषित प्रत्याशियों में जिला पंचायत नैनीताल से पुष्पा नेगी अध्यक्ष और देवकी विष्ट उपाध्यक्ष, जिला पौड़ी से दीपिका इस्टवाल अध्यक्ष, जिला रुद्रप्रयाग से प्रीति पुष्पवान अध्यक्ष, और जिला अल्मोड़ा से सुनीता कुंजवाल अध्यक्ष शामिल हैं।
ब्लॉक प्रमुख पद हेतु समर्थित प्रत्याशी:
- विकास खंड अगस्त्यमुनि: गायत्री देवी
- विकास खंड जखोली: विनीता चमोला
- जिला चमोली – ब्लॉक गैरसैंण: सुमति बिष्ट
- ब्लॉक कर्णप्रयाग: माहेश्वरी देवी
- ब्लॉक थराली: प्रवीण पुरोहित
- ब्लॉक पोखरी: राजी देवी
- ब्लॉक जोशीमठ: अनूप नेगी
धस्माना ने बताया कि शीघ्र ही अन्य जिलों के लिए दूसरी सूची भी जारी की जाएगी।

Recent Comments