पूर्व सैनिकों के हितों की रक्षा को उतरी कांग्रेस, राहुल-खरगे ने थामा मोर्चा

देहरादून। देश के सभी पूर्व सैनिकों के सम्मान और अधिकार के लिए कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग ने अपने नेता राहुल गांधी व मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में लड़ने का फैसला किया है ।
आज विकलांगता पेंशन, ईसीएचएस, भर्ती प्रक्रिया के ऊपर वार हुआ है, कल हमारी पेंशन के ऊपर भी वार हो सकता है।
राहुल गांधी जी पूर्व सैंनिकों अधिकारों के लिया आवाज उठI रहे हैं, सभी को इस उनकी आवाज बुलंद करनी चाहिए।
हमारे महान राष्ट्र के सभी नागरिक  सेना का सम्मान करते हैं और उसके प्रति संवेदनाशील हैं , हमेशा अपनी गौरवशाली सेना के साथ खड़े हैं , कांग्रेस पूर्व सैंनिक विभाग सैनिक अधिकार व सम्मान बनाए रखने के लिए पूर्व सैनिकों के इस आंदोलन में भाग लेने के लिए आह्वान करता है।

उत्तराखंड कांग्रेस पूर्व सैनिक   विभाग के अध्यक्ष कर्नल रामरतन नेगी की राज्य के सम्मानित नागरिकों  व पूर्व सैनिक व पूर्व अर्धसैनिक , सभी सामाजिक संगठनों से इस आंदोलन का समर्थन और रैली में भाग लेने की अपील करते हैं।

_कांग्रेस पार्टी के Ex-Servicemen Department की अगुवाई में विभिन्न पूर्व सैनिक संगठनों के साथ 11 मार्च 2026 प्रातः 10 बजे  जंतर-मंतर, दिल्ली में  विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है।_

प्रमुख माँगें :-

1 – डिसएबिलिटी पेंशन को पहले की तरह पूर्णतः टैक्स-फ्री किया जाए, यह पेंशनधारी कीऔ आय नहीं बल्कि उसके  शारीरिक अशक्त में गुजाराभत्ता मात्र है।

2 –  ECHS के पेंडिंग बिलों का तुरंत भुगतान हो,इसके लिए सरकार यथाशीघ्र बजट उपलब्ध कराए।

3 –  सैनिकों व पूर्व सैनिकों के साथ हो रहे अपमान को तुरंत रोका जाए। सेना और सेना के जवान देश की शान और सम्मान  है, उसका अपमान बंद होना चाहिए।

4 –  राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े गंभीर मुद्दों पर सरकार जवाब दो और      भविष्य में अग्निवीर भर्ती बंद कर पहले की तरह रेगुलर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएं।

उत्तराखण्ड कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल नेगी ने उत्तराखंड प्रदेश के डेढ़ लाख पूर्व सैनिकों अपील की कि वे अपने मान-सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर
सभी 11 मार्च प्रातः 10 बजे अधिक से अधिक संख्या में  पूर्व सैनिक व पूर्व अर्धसैनिक जंतर-मंतर  दिल्ली  पहुँचें।
    प्रेस वार्ता में कर्नल राम रतन नेगी, कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, दिनेश कौशल, कैप्टन कुशाल सिंह राणा, गोपाल सिंह गढ़िया, बच्चन सिंह, हवलदार बलवीर सिंह आदि उपस्थित थे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments