राहुल गांधी को हत्या की धमकी के विरोध में कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना गांधी पार्क में देंगे धरना

देहरादून। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को भाजपा केरल के नेता पिंटू द्वारा गोली मारकर हत्या की धमकी देने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस गंभीर प्रकरण पर भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व की चुप्पी को लेकर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ने सख्त रुख अपनाया है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (संगठन) सूर्यकांत धस्माना ने मंगलवार को कहा कि राहुल गांधी को मिली इस धमकी ने लोकतंत्र और अहिंसा के मूल सिद्धांतों पर सीधा प्रहार किया है। उन्होंने सवाल उठाया कि देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के नेता को खुलेआम हत्या की धमकी दी जाती है और भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व मौन क्यों है?

धस्माना ने घोषणा की है कि इस घृणित और हिंसक बयान के विरोध में वे बुधवार को देहरादून के गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरना देंगे। यह धरना दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक एक घंटे चलेगा, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि “भारत का लोकतंत्र महात्मा गांधी की अहिंसा की नींव पर खड़ा है। राहुल गांधी को मिली हत्या की धमकी केवल एक व्यक्ति पर नहीं बल्कि पूरे लोकतांत्रिक ताने-बाने पर हमला है। भाजपा नेतृत्व को इस मामले पर तत्काल और स्पष्ट जवाब देना चाहिए।”

प्रदेश कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि यदि भाजपा नेतृत्व ने जल्द ही अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं की तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। पार्टी का कहना है कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments