हरियाणा निकाय चुनाव: कांग्रेस जल्द जारी करेगी घोषणापत्र, गीता भुक्कल ने दी जानकारी

चंडीगढ़,12फरवरी2025(आरएनएस)हरियाणा में निकाय चुनावों के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। कांग्रेस मेनिफेस्टो कमेटी की मंगलवार को चंडीगढ़ में पहली बैठक हुई। इसमें निकाय चुनाव के मेनिफेस्टो पर चर्चा हुई। कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने बताया कि पार्टी प्रदेश के निकाय चुनाव के लिए एक साझा घोषणा पत्र तैयार करेगी।

बैठक में शहरों के विकास समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। शहरों के सौंदर्यीकरण, सीवरेज और पीने के पानी समेत आवारा पशुओं तथा कूड़े की समस्या पर जोर दिया गया। निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। कांग्रेस प्रदेश निकाय चुनाव के लिए एक घोषणा पत्र तैयार कर जल्द ही उसे जारी करेगी।

कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल विज को भाजपा द्वारा कारण बताओ नोटिस भेजे जाने पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अनिल विज भाजपा के सीनियर नेता हैं, लेकिन उनकी बात को पार्टी प्लेटफॉर्म पर नहीं सुना गया। उन्होंने आगे कहा कि अनिल विज ने ठीक कहा कि जब मुख्यमंत्री का उनके विधायकों, मंत्रियों के साथ कोआर्डिनेशन नहीं है, तो इससे प्रदेश की जनता को नुकसान होता है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments