कांग्रेसियों की कवायद शुरू
देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आगमी 30 अप्रैल को आहूत संविधान बचाओ रैली की।तैयारियों के लिए पार्टी नेताओं। ने कमर कस ली है । आज प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी नेताओं ने हरिद्वार व देहरादून जनपद के अध्यक्षों विधायकों व विधानसभा 2022 में इन जनपदों में पार्टी प्रत्याशी रहे नेताओं व देहरादून नगर निगम के पार्षद व पार्षद प्रत्याशियों की बैठके लीं व 30 अप्रैल को प्रस्तावित संविधान बचाओ रैली में बड़ी संख्य में पार्टी कार्यकर्ताओं को जुटाने के लिए हर संभव प्रयास करने की रणनीति पर विचार विमर्श किया। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने बैठक में प्रतिभाग करने वाले नेताओं से कहा कि संविधान बचाओ का सवा महीने के कार्यक्रम का शुभारंभ 30 अप्रैल की रैली से है इसलिए इस रैली को हर हाल में विशाल करना है जिससे पूरे प्रदेश में रैली का संदेश जाए। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में जिस प्रकार से संवैधानिक संस्थाओं को या तो भाजपा सरकारें अपने कब्जे में ले रही हैं या उनको कमजोर करने का काम किया जा रहा है। संसद व विधानसभाओं को भाजपा ने चुनावी प्रणाली में हेरा फेरी कर अपने कब्जे में कर लिया है और मीडिया पर आरएसएस व भाजपा पहले ही कुंडली मार कर बैठ गई है। श्री माहरा ने कहा कि अगर अभी भाजपा के खिलाफ निर्णायक लड़ाई नहीं लड़ी तो ये आने वाले समय में निश्चित रूप से संविधान को नष्ट भ्रष्ट कर देंगे।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि रैली का आयोजन बड़े चुनौतीपूर्ण समय में हो रहा है और इसको सफल बनाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं पर है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि राज्य भर से कांग्रेस कार्यकर्ता व लोकतंत्र और संविधान समर्थक लोगों को इस रैली की सफलता ले लिए मेहनत करना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने सभी जिला/ महानगर अध्यक्षों व बैठक में उपस्थित नेताओं से कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी रैली में आने वाले प्रत्येक नेता व कार्यकर्ता पर नजर रखेगी जिससे पार्टी के लिए समर्पण से काम करने वाले साथीयों को भविष्य में पार्टी पदोन्नत कर सम्मानित करे। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन व प्रशासन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि सभी कार्यकर्ता रैली स्थल पर प्रातः साढ़े दस बजे तक एकत्रित होने हैं जहां विशाल जन सभा में पार्ट के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
वरिष्ठ विधायक क्लियर फुरकान अहमद ने कहा कि रैली में उनके छेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। हरिद्वार ग्रामीण की विधायक श्रीमती अनुपमा रावत ने कहा कि उनके क्षेत्र से पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा वे लोग भी बड़ी संख्या में आने को तैयार हैं जो संविधान की रक्षा के लिए संघर्षरत हैं। विधायक वीरेंद्र जाती ने कहा कि हरिद्वार की हर विधानसभा सीट से बड़ी संख्या में जनता रैली में पहुंचेगी। महानगर देहरादून के अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि क्योंकि रैली देहरादून शहर में आयोजित हो रही है इसलिए महानगर कांग्रेस इसकी सफलता के लिए पूरी ताकत लगाएगी और महानगर के सौ के सौ वार्डों से पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में रैली में प्रतिभाग करेंगे। परवादून जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल, जिला अध्यक्ष हरिद्वार अमन गर्ग, जयेंद्र रमोला, नगरपालिका विकासनगर अध्यक्ष बॉबी नौटियाल आदि ने भी रैली को सफल बनाने के लिए अपने अपने क्षेत्र से अधिकतम कार्यकर्ताओं को लाने का आश्वाशन दिया।
30 अप्रैल को प्रस्तावित संविधान बचाओ रैली की तैयारियों के लिए कांग्रेसियों की कवायद शुरू
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments