कांग्रेस का बढ़ता कुनबा: दर्जनों नागरिकों ने थामा पार्टी का हाथ, भाजपा को बताया जनविरोधी

देहरादून। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, विफल शासन, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और दमनकारी रवैये से क्षुब्ध समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े कई जागरूक एवं गणमान्य नागरिकों ने आज उत्तराखंड कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। यह कार्यक्रम प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता  हरीश रावत जी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उत्तराखंड में मौजूदा सरकार पूरी तरह दिशाहीन, अहंकारी और जनभावनाओं से कटी हुई है। बेरोजगारी, महंगाई, किसानों पर बढ़ता दबाव, महिलाओं की असुरक्षा और युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ ने आम जनता को गहरे संकट में डाल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने उत्तराखंड की अस्मिता, संसाधनों और जनहित को चंद पूंजीपतियों के हाथों गिरवी रख दिया है।

हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो संविधान, लोकतंत्र और आम आदमी के अधिकारों की लड़ाई सड़क से सदन तक मजबूती से लड़ रही है। आज कांग्रेस में शामिल हुए साथियों ने यह स्पष्ट संकेत दे दिया है कि राज्य में परिवर्तन की लहर शुरू हो चुकी है और उत्तराखंड की जनता अब भाजपा के खोखले वादों और नारों में फंसने वाली नहीं है।

कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में नव पर्वतीय विकास संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार एडवोकेट के नेतृत्व में एडवोकेट प्रभाकर कुमार, एडवोकेट पंकज शर्मा, एडवोकेट नवीन कुमार, विनोद केसला, राधेश्याम, सुभाष कुमार, रेनू, अजय प्रधान, आर्यन प्रधान, मनमोहन मौर्य, यशोदा मौर्य, मदनलाल, शिवम, विकास राव, वसीम अली अहमद, प्रयास, रानी देवी, जरीना खातून, शांति देवी, गुलशन खान, नितेश सेठी सहित लगभग दो दर्जन लोगों ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा।

नवप्रवेशी सदस्यों ने भी एक स्वर में भाजपा सरकार की नाकामियों को उजागर करते हुए कहा कि राज्य को बचाने और जनहित की राजनीति को पुनः स्थापित करने के लिए कांग्रेस के साथ खड़ा होना आज समय की सबसे बड़ी जरूरत है।

सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का संचालन लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष संजय शर्मा ने किया। कार्यक्रम में उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी, विशाल डोभाल सहित अन्य वक्ताओं ने भी भाजपा सरकार के झूठे वादों, भ्रष्टाचार, संस्थागत दमन और जनविरोधी फैसलों की कड़ी आलोचना की।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली, श्रम प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिनेश कौशल, मनमोहन शर्मा, दिनेश चौहान, प्रीतम आर्य, अखिलेश उनियाल, गोपाल गढ़िया, दर्शन लाल, पूनम कंडारी, राजेंद्र शाह, प्रतिमा सिंह, हरेंद्र बेदी, अरुण बलूनी सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में भाजपा सरकार की प्रत्येक जनविरोधी नीति का सशक्त, संगठित और निर्णायक विरोध किया जाएगा तथा जनता की आवाज को मजबूती से सड़क से सदन तक उठाया जाएगा।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments