कांग्रेस का भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

देहरादून। उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार की उत्तराखंड विरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला मुख्यालयों पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया, जिसमें देहरादून मुख्यालय पर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऐस्लेहॉल चौक पर प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत और प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकान्त धस्माना भी मौजूद रहे। महिला कांग्रेस ने आरोप लगाया कि गैरसैंण में चल रहे वर्षाकालीन सत्र के दौरान धामी सरकार विपक्ष की अनदेखी कर रही है और जनहित के मुद्दों पर चर्चा से बच रही है।

भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि भाजपा सरकार ने राज्य निर्माण आंदोलन की भावना की उपेक्षा की है और गैरसैंण सत्र में विपक्ष की आवाज दबाना भाजपा की नीयत और नीतियों को उजागर करता है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा की कार्यप्रणाली से राज्य निर्माण की भावनाएं आहत हुई हैं और शहीदों व आंदोलनकारियों का अपमान हुआ है।

गैरसैंण को राज्य आंदोलन की आत्मा बताया
कांग्रेस नेताओं ने याद दिलाया कि गैरसैंण को राज्य आंदोलन की आत्मा माना जाता है और कांग्रेस सरकार ने जनभावना का सम्मान करते हुए वहां विधानसभा सत्र की शुरुआत की थी। भाजपा सरकार द्वारा विपक्ष की अनदेखी स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपरा के विपरीत है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments