संविधान बहाना, कांग्रेस को खतरे मे आ रहे अस्तित्व की चिंता: चौहान

धर्मध्वज वाहक धामी का संस्कृति के सरंक्षण प्रयास नही पचा पा रही कांग्रेस

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि संविधान खतरे मे होने का आरोप लगाने वाली कांग्रेस की असली चिंता अपने अस्तित्व को लेकर है और उसे बनाये रखने के लिए वह संविधान खतरे को लेकर मंनगढंत आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि एक ओर वोट चोरी का आरोप और दूसरी तरफ एसआईआर का विरोध कांग्रेस का दोहरा चरित्र है।

कांग्रेस के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए चौहान ने कहा कि संविधान देश की आत्मा है और इसमें बदलाव संभव नही है। देश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश भी इस बात को स्पष्ट कर चुके है। वहीं कई शिक्षाविद, कानूनी जानकार और सामाजिक क्षेत्र मे सक्रिय सेकडों लोग साफ कर चुके है कि संविधान मे न बदलाव हो सकता और न कोई खतरा है। कांग्रेस के पास मुद्दा नही है और वह संवैधानिक संस्थाओं मे छेड़छाड़ की बात कर अपने अस्तित्व को बचाये रखने के लिए वातावरण बना रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का वोटिंग को लेकर दोहरा चरित्र साबित हो चुका है। एक ओर कांग्रेस वोट चोरी का आरोप लगा रही है और दूसरी और इएसआर का विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस घुसपैठ के आरोपियों को बचाने के लिए यह सब कर रही है और यही उसका कैडर वोट है। उन्होंने कहा कि विहार चुनाव मे कांग्रेस की असलियत सामने आ गयी और अब वह ईइसआर का विरोध कर रही है।

चौहान ने कहा कि अपने शीर्ष नेताओं पर हो रहे मुकदमों से कांग्रेस चिंतित और परेशान है। जनता कांग्रेस के दुष्प्रचार और विरोध से अच्छी तरह वाक़िफ़ है। कांग्रेस जब भी इस तरह का दुष्प्रचार करती रही उसे जनता ने सबक सिखाया है। उन्होंने कहा कि उतराखण्ड मे सीएम पुष्कर सिंह धामी का धर्मध्वज वाहक होना और संस्कृति के सरंक्षण के लिए किये गए कार्य कांग्रेस पचा नही पा रही है। कांग्रेस को इसकी कीमत आगामी चुनाव मे चुकानी होगी।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments