देहरादून । सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भड़के विवाद में थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने राजीव नगर निवासी शिव सिंह रावत को हिरासत में ले लिया। 112 कॉल पर पहुंची पुलिस को पता चला कि आरोपी ने महिला पर अश्लील टिप्पणी की, जिसके बाद महिला अपने साथियों के साथ उसकी दुकान पर पहुंची तो उसने दोबारा अभद्रता की।
जानकारी के अनुसार, महिला ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिस पर शिव सिंह ने आपत्ति जताते हुए अभद्र टिप्पणी की। सोमवार को लोअर राजीव नगर स्थित आरोपी की दुकान पर महिला अपने साथियों संग पहुंची। वहां आरोपी ने न सिर्फ महिला बल्कि उसके साथियों से भी बदतमीजी की। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर शिव सिंह रावत पुत्र कमल सिंह रावत को हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी राजेंद्र नगर का निवासी है। नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी ने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया है। सोशल मीडिया पर विवादों को सड़क पर उतारने की प्रवृत्ति पर लगाम लगाने के लिए पुलिस सतर्क है।

Recent Comments