हरिद्वार(आरएनएस)। अवैध शराब को लेकर पार्षदों ने मायापुर चौकी पर हंगामा कर घेराव किया। पार्षदों का आरोप है कि इसकी शिकायत करने पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर ऋषिकुल के पार्षद के घर पर हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। पार्षद ललित रावत ने तीन दिन पहले ही इसकी शिकायत आबकारी विभाग में की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके क्षेत्र में अवैध शराब की सप्लाई की जा रही है। शुक्रवार को भाजपा के पार्षदों ने मायापुर चौकी पर प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि कुछ लोग ऋषिकुल क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध शराब बेच रहे हैं। पुलिस प्रशासन अवैध शराब पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रहा है। भाजपा पार्षद ललित रावत ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने ऋषिकुल क्षेत्र में शराब बेचने का विरोध किया तो, शराब का अवैध धंदा कर रहे कुछ लोग रात को उनके घर आकर धमकी दे रहे हैं। बताया कि गुरुवार की रात करीब दो बजे उनके घर के बाहर शराब माफिया पहुंचे और हंगामा कर घर पर हमला किया। आरोप लगाया कि उनको जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। पार्षद ने बताया कि उनकी माता हार्ट की मरीज है, घटना के बाद से माता सहमी हुई है।

Recent Comments